7 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित

भारत दर्पण न्यूज़

बिहार | बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद से ही अपनी अंदरुनी राजनीति को झेल रही कांग्रेस पार्टी से हर रोज कोई न कोई खबर निकालकर के सामने आ ही जा रही है. सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता को लेकर के बाद कदम उठाया पार्टी ने अपने सात नेताओं को निष्कासित कर दिया है|

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के प्रति शिथिल रवैया अपनाने तथा पार्टी-प्लेटफ़ॉर्म के बाहर लगातार अवांछित व भ्रामक बयान जारी करने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने सात नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है|

स्पष्टीकरण समिति को संतोषजनक नहीं लगे

अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित नेताओं से प्राप्त स्पष्टीकरण समिति को संतोषजनक नहीं लगा. उनके कार्य पार्टी अनुशासन उल्लंघन के पांच मानकों में से तीन के अंतर्गत स्पष्ट रूप से आते हैं|

समिति ने उल्लेख किया कि नेताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों और निर्णयों के विरुद्ध लगातार पार्टी मंचों से बाहर बयान दिए. सक्षम अधिकारियों के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना की. प्रिंट और सोशल मीडिया में टिकट खरीदफरोख्त जैसे निराधार और भ्रामक आरोप लगाकर पार्टी की प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंचाई|

मुद्दों को उठाकर नेताओं ने दुष्प्रचार किया

समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मुद्दों को उठाकर नेताओं ने दुष्प्रचार किया, उन पर पार्टी ने पूर्ण पारदर्शिता अपनाई थी. पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जनसंपर्क कार्यक्रम, प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों तथा अखिल भारतीय चुनाव समिति द्वारा विस्तृत समीक्षा के बाद ही अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी|

इसके बावजूद संबंधित नेताओं के आचरण से पार्टी के विभिन्न स्तरों प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पर्यवेक्षक, चुनाव समितियों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयों की अवमानना हुई और संगठन के भीतर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई. समिति ने यह भी बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक अविनाश पाण्डेय की सहमति से विधान सभा पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद भी इन नेताओं ने अनुशासनहीनता जारी रखी|

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकीलुर रहमान भी शामिल

इन सभी तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने इनको छह वर्षों के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया है. पार्टी ने जिन नेताओं को निष्कासित किया है उनमें कांग्रेस सेवादल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकीलुर रहमान, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार राजन, अति पिछड़ा विभाग के पूर्व अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, बांका जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कंचना कुमारी और नालंदा जिले के नेता रवि गोल्डेन के नाम शामिल हैं|

Tags :

Recent News

About Us

bharatdarpannews.com is indipanded news and web content provider its not related any big media house or any tv news channel.

 

📞 Contact Us

We are independent journalists bringing you the latest news, tech updates, and trending stories from across India and the world.
If you have any queries, news tips, or advertising inquiries — we’d love to hear from you!


📍 Address:
MP Nagar, Zone-2, Bhopal, Madhya Pradesh, India – 462010

📱 Call / WhatsApp:
+91 97704 60440

Quick Link

Top categories

भारत दर्पण न्यूज़

@2025. All Rights Reserved.