Tuesday, February 3, 2026

बिहार के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनी चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट की उपलब्धि

चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट से प्रशिक्षित 40 से अधिक विद्यार्थियों ने STET 2025 में मारी बाज़ी ….

समस्तीपुर के कला छात्रों की बड़ी सफलता…

भारतीय कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित वैश्विक परीक्षा बोर्ड चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट (CSA) से जुड़े बिहार के छात्रों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। वर्ष 1999 में स्थापित चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट वर्तमान में देश के 23 राज्यों में अपने संबद्ध केंद्रों के माध्यम से कला शिक्षा का प्रसार कर रहा है।

समस्तीपुर जिले में स्थित चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट का संबद्ध संस्थान शांत निरंकारी म्यूजिक आर्ट कॉलेज हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि के कारण चर्चा में है। इस संस्थान से चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 40 से अधिक विद्यार्थियों ने बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित STET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विशेष बात यह है कि इन सभी छात्रों ने चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट से प्रमाणन प्राप्त करने के बाद ही STET परीक्षा में भाग लिया था।

संस्थान के संचालक श्री आर. कुमार, जो कई वर्षों से चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट से जुड़े हुए हैं, के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को कला के साथ-साथ शैक्षणिक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

डॉ. कौशिक सिन्हा और डॉ. परवीन सिन्हा के नेतृत्व और स्वर्गीय श्रीमती छाया सिन्हा की प्रेरणादायक विरासत के साथ चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट आज बिहार सहित पूरे देश के छात्रों के लिए आशा और अवसर का केंद्र बनता जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles