Tuesday, March 3, 2026

अदनान सामी की मुश्किलें बढ़ीं! शो रद्द होने के बाद नहीं लौटाए 17.62 लाख रुपये

ग्वालियर।  ग्वालियर में मशहूर गायक अदनान सामी एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ शहर की निवासी लावन्या सक्सेना ने 17.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला वर्ष 2022 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लावन्या सक्सेना ने अदनान सामी की टीम को एक संगीत कार्यक्रम के लिए 33 लाख रुपये में बुक किया था। समझौते के अनुसार, उन्होंने 17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस के रूप में भुगतान भी कर दिया था। कार्यक्रम 27 सितंबर 2022 को होना था, लेकिन गायक की टीम ने अचानक शो रद्द करते हुए बाद में आयोजन करने की बात कही।  लावन्या के अनुसार, जब उन्होंने एडवांस राशि वापस मांगी तो गायक की टीम ने लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने इंदरगंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के बाद भी राहत न मिलने पर उन्होंने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। वहीं, अदनान सामी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एडवांस के तौर पर लिए थे पैसे

हाईकोर्ट ग्वालियर के वकील अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि अदनान सामी का एक कार्यक्रम ग्वालियर में कराया जाना था. जिसकी फीस 33 लाख रुपए थी. सामी के खाते में लावन्या सक्सेना द्वारा एडवांस के तौर पर 17 लाख 62 हजार रुपये का भुगतान किया था. बाकि बची राशि कार्यक्रम के बाद देना तय हुआ था. लेकिन कार्यक्रम के कुछ ही दिन पहले उन्होंने अचानक से रद्द करते हुए कहा कि बाद में आयोजन करा लीजिए.

पुलिस से नहीं मिली मदद

उन्होंने बताया कि जब एडवांस दिए गए पैसे वापस करने के लिए कहा गया तो उनकी टीम ने मना कर दिया. इसके बाद इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई. कार्रवाई नहीं होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क किया गया लेकिन वहां भी कोई मदद नहीं मिली. जिसके बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी. यह पूरा मामला साल 2022 का है. हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक सिंगर अदनान सामी की ओर से कोई आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बता दें, अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. वे 2016 में भारतीय नागरिक बने हैं. ‘तेरा चेहरा’ गाना के बाद सुर्खियों में आए थे.

Previous articleअफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता फेल होने से चीन के माथे पर चिंता की लकीर
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles