Tuesday, March 3, 2026

ई-बस सेवा के लिए तैयार राजस्थान, सड़क चौड़ीकरण और बस स्टैंड निर्माण पर जोर

राजस्थान के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यहां नौसर के प्राइवेट बस स्टैंड को 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी लागत करोड़ों रुपए आ रही है और इसी के साथ सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाने वाला है। परिवहन को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह डिपो शहर में बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा देने वाला है।

जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड को इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किया जा रहा है और यहां पर नए शेड भी डेवलप किए जाएंगे। इसी के साथ माकड़वाली चौराहा पर मौजूद फल सब्जी मंडी को भी शुरू किया जाने वाला है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के लिए बस स्टैंड

जानकारी के मुताबिक नौसर घाटी पर यह प्राइवेट बस स्टैंड प्रधानमंत्री ई बस सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पर लगभग 20 करोड रुपए खर्च किए जाने वाले हैं। साल 2024 25 के बजट में राजस्थान सरकार ने 30 इलेक्ट्रिक बस संचालन की घोषणा की गई थी जिसे बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। ई बस सेवा शुरू होने से शहर के बड़े हिस्से को लाभ मिलने वाला है। इस काम के लिए निगम अभियंताओं को सिविल वर्क और इलेक्ट्रिक पैनल निर्माण करने और 11 केवी तथा 33 केवी की प्रसारण लाइन से जुड़े काम पूरे करने को कहा है। बेसन का संचालन मार्च तक शुरू करने की योजना बनाई गई है।

सड़क भी होती चौड़ी

जानकारी के मुताबिक महावीर सर्किल से आगरा गेट तक सड़क भी चौड़ी की जाने वाली है। इसके लिए बीएसएनएल और डाक विभाग से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। चामुंडा माता मंदिर पर रोपवे बनाए जाने वाला है, जिसके लिए संबंधित फर्मों से चर्चा की जाएगी। डीएमएफटी फंड और बोराज तालाब की दीवार पर कार्रवाई। एलिवेटेड रोड के नीचे वाहन पार्किंग, मित्तल हॉस्पिटल से टेलीफोन एक्सचेंज तक डिवाइडर का काम भी किया जाएगा।

विक्रेताओं को होगा लाभ

यह भी बताया जा रहा है कि माकड़वाली चौराहा स्थित फल सब्जी मंडी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे खुदरा विक्रेताओं और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी आसानी होने वाली है। इसके अलावा खेल स्टेडियम के निर्माण का टेंडर और कन्वेंशन सेंटर के डीपीआर के लिए भी आदेश जारी हुआ है। वरुण सागर को गहरा किया जाने वाला है। जिसके लिए मिट्टी निकालने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने को बोला गया है |

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles