Wednesday, March 4, 2026

छत पर टहल रही युवती नीचे गिरकर घायल

हाथरस। गांव ममौता खुर्द में छत पर टहल रही एक युवती अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।  गांव ममौता खुर्द निवासी सुशील कुमार की पुत्री दीपमाला शाम को अपनी छत पर टहल रही थी। तभी अचानक उसका पैर मुंडेर से नीचे चला गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर पजिरन एवं पडौसी एकत्र हो गये। आनन-फानन में परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण घायल युवती को उपचार के लिए अलीगढ रेफर कर दिया गया।

Previous articleप्रतिभा ने दिखाई प्रतिभा, बालिका वर्ग में मारी बाजी
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles