Wednesday, March 4, 2026

बालको परसाभाटा चौक पर मसीही समाज के लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा  कोरबा जिलान्तर्गत बालकों क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है हिंदूवादी संगठन के विरोध के कुछ घंटे के बाद मसीह समाज के लोगों ने बालको परसाभाटा में चक्का जाम कर दिया है। मसीह समाज के लोगों ने धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात रहे, दूसरी ओर मसीह समाज के लोग जमकर पुलिस प्रशासन के विरोध में भी नारे लगाए।
        बालकों के न्यू शांति नगर क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन एवं मसीह समाज के लोग आमने-सामने हुए थे, जहां तनाव की स्थिति के बीच पुलिस ने मसीही समाज के लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला था। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मसीह समाज के लोगों ने परसाभांठा चौक पर चक्का जाम कर दिया।

Previous articleरूस-अमेरिका टकराव: पुतिन के आदेश पर शुरू हुई परमाणु परीक्षण की तैयारी
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles