Saturday, March 7, 2026

ब्राजील में हुए दर्दनाक बस हादसे में 17 लोगों की मौत

ब्रुमाडो। ब्राजील के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार को उस समय हुई जब यात्रियों से भरी एक बस रेत के टीले से टकराकर पलट गई।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। यह बस पेरनाम्बुको राज्य के सालोआ शहर से चलकर पड़ोसी राज्य बाहिया के ब्रुमाडो शहर जा रही थी। रास्ते में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन विपरीत दिशा में चला गया और सड़क किनारे पड़े पत्थरों से टकरा गया। इसके बाद बस अपनी लेन में लौटते हुए रेत के टीले से टकराई और पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में बस चालक मामूली रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है।

Previous articleबिहार चुनाव से बाहर हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और RJD पर धोखा देने का आरोप
Next articleइजराइल ने कहा- गाजा की रफाह सीमा बंद रहेगी, बंधकों के अवशेषों को लेकर दबाव रहेगा बरकरार
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles