Wednesday, March 4, 2026

शराब के नशे में युवक ने चाकू से खुद का गला काटा, बचाने पहुंचे पिता की हाथ की तीन उंगलियां कटीं

जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर जिले में ज्वैलर ने चाकू से खुद का गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। बेटे की चीख सुनकर बचाने आए पिता के हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे रातानाडा इलाके की है।
चीख-पुकार सुनकर आए परिवार और आसपास के लोग ओमप्रकाश सोनी (45) उसके पिता सत्यनारायण (65) को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बेटे ओमप्रकाश की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि होटल फर्न के पास रहने वाला ओमप्रकाश सोनी (45) शराब का आदी था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वहां नशे की हालत में घर से बाहर निकला और धारदार चाकू से खुद का गला काटने लगा। चीख सुनकर पिता और अन्य परिजन बाहर आए और ओमप्रकाश को बचाने का प्रयास किया। ओमप्रकाश वहीं गिर गया और उसके गले से खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मेरे छोटे भाई ने सूचना दी थी। इस पर वे मौके पर पहुंचे। उसका परिवार से कई बार झगड़ा होता था।

Previous articleउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुदूर संवेदनशील ग्राम कच्चापाल में ग्रामीणों के साथ किया संवाद
Next articleगहलोत ने कहा, कांग्रेस हाईकमान चाहता हैं, जिलाध्यक्षों पर निष्पक्ष फीडबैक उनके पास आए
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles