Wednesday, March 4, 2026

इंदौर में वोटर लिस्ट में बड़ी चूक! 2 हजार से ज्यादा वोटर्स के पते पर लिखा ‘भवन क्रमांक 0

इंदौर।  इंदौर में विधानसभा और नगर निगम चुनाव के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वर्तमान में सूची में संशोधन की प्रक्रिया जारी है, इसी बीच कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को जो आपत्त‍ियां सौंपी हैं, उनमें दवा किया गया है कि 2,000 से अधिक मतदाताओं के निवास स्‍थान के सामने भवन क्रमांक 0 (शुन्‍य) दर्ज किया गया है. इस मामले में कलेक्‍टर शिवम वर्मा ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने के बाद इसमें सुधार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

कांग्रेस नेता ने दर्ज की विधानसभा स्तर पर आपत्तियां

कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और रवि गुरनानी ने वार्डवार और विधानसभा स्तर पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए कहा है कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सूची में कई गंभीर त्रुटियां हैं. उनका कहना है कि शहर के 85 वार्डों में बने 461 मतदान केंद्रों पर 2045 मतदाताओं के पते में भवन क्रमांक 0 (शुन्‍य) लिखा गया है. इसके अलावा, आयोग के निर्देशों के विपरीत 1761 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1000 से भी कम है. कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बीएलओ अयोग्य या अनुचित श्रेणी के हैं, जिनमें दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कई कॉलोनियों में मतदाताओं की संख्या वर्षों से बिना बदलाव के दिख रही है, जो मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोटर चोरी का संकेत है.

Previous articleबर्फ, भूख, थकावट और बीमारी से मारी गई थी नेपोलियन की सेना: शोध
Next articleनाखून हमारे शरीर की आंतरिक सेहत का संकेत : आयुर्वेद
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles