Wednesday, March 4, 2026

घर में क्यों नहीं टिक रही बरकत? जानिए नजर दोष या वास्तु दोष के छिपे संकेत

अचानक सब कुछ सही होने के बावजूद भी घर में कुछ चीज ऐसी होने लगती है जो बेहद नकारात्मक रहता है. उसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन एक कारण यह भी है कि किसी की बुरी नजर भी लग सकती है या फिर घर में वास्तु दोष भी लग सकता है. नजर लगना एक ऐसी नकारात्मक ऊर्जा है जो व्यक्ति, घर या व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है. यह एक अदृश्य बाधा की तरह काम करती है जो आपकी सफलता को रोक सकती है, सेहत बिगाड़ सकती है और घर में अशांति ला सकती है. अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई आपकी उन्नति से ईर्ष्या करता है या नकारात्मक भावना रखता है, तो उनकी नजर आपके लिए बाधा बन जाती है. खुद से पता आप लगा सकते हैं कि घर में सही में किसी की बुरी नजर लग चुकी है या वास्तु दोष लग चुका है कैसे जानते है

हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे. लेकिन कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी माहौल में भारीपन महसूस होता है या मन अचानक बेचैन होने लगता है. ऐसे में अक्सर लोग मानते हैं कि घर पर किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष लग गई है. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष या बुरी नजर से बचने के लिए कई कारगर उपाय भी बतलाए गए हैं. जिसको अपना कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
बुरी नजर या वास्तु दोष के लक्षण
किसी भी पूर्णिमा या अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं उसमें कुछ सरसों डाल दें. अगर दीपक सीधी रेखा में है तो यानी सबको सही है अगर दीपक धधक-धधक कर जल रहा है तो समझ जाइए मैं किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष लग चुका है. इसके साथ ही अचानक घर में बिना किसी बात के एक दूसरे में लड़ाई झगड़े शुरू हो जाए, या परिवार का कोई ना कोई सदस्य हमेशा बीमार रहे, घर में बना हुआ भोजन प्रत्येक दिन घट रहा हो, या घर में किसी गलत जगह तुलसी का पौधा लगाया गया हो. अगर आपके घर में भी यह सारी घटनाएं हो रही है तो समझ जाइए घर में किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष लग चुकी है.

क्या करें उपाय
घर को किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष से बचने के लिए पहले घर को किसी अच्छे ज्योतिषी से दिखाएं. उस अनुसार पूजा पाठ हवन इत्यादि कराये ऐसा करने से आपके घर में जो भी समस्या है वह तुरंत समाप्त हो जाएगी.

Previous articleअगहन में क्यों भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा मानी गई है सबसे शुभ? इस महीने में कही गई थी भागवत गीता
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles