Wednesday, March 4, 2026

ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त

रायपुर :  धान के अवैध कारोबार पर सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।जिसके तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और मंडी की संयुक्त टीम ने तहसील करपावंड के ग्राम धनपुर में गश्त के दौरान ओड़ीसा राज्य से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 30 क्विंटल धान सहित एक वाहन को जब्त कर लिया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 17 केवाय 3158 को रोका। वाहन का चालक ओड़ीसा के थाना उमरकोट अंतर्गत ग्राम धारली निवासी प्रदीप साव था। वाहन की गहन जांच करने पर उसमें 60 बोरियों में भरा हुआ कुल 30 क्विंटल धान पाया गया।

संयुक्त टीम ने जब चालक प्रदीप साव से इतनी बड़ी मात्रा में धान परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज़ों की मांग की, तो वह कोई भी मान्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। वैध कागजातों के अभाव को देखते हुए संयुक्त टीम ने 30 क्विंटल धान और वाहन को जब्त कर लिया। आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जब्त किए गए धान और वाहन को थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस सक्रियता और कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से होने वाली धान की आवक पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन
Next articleकबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles