Thursday, May 7, 2026
HomePress ReleaseTunka Records & Tonny Pujara की एल्बम “Jaate Jaate” का पहला गाना...

Tunka Records & Tonny Pujara की एल्बम “Jaate Jaate” का पहला गाना “Guzara” 7 मई 2026 को होगा रिलीज़

Tonny Pujara Ne Kaha: “Kamz Mehra Ne Jo Kaha Vo Kar Dikhaya”
दिल्ली:
Tunka Records & Tonny Pujara द्वारा निर्मित म्यूज़िक एल्बम “Jaate Jaate” का पहला गाना “Guzara” 7 मई 2026 को रिलीज़ होने जा रहा है। इस गाने को लेकर म्यूज़िक इंडस्ट्री में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
एल्बम के निर्माता और Tunka Records के CEO Tonny Pujara ने कहा कि म्यूज़िक डायरेक्टर Kamz Mehra ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “Kamz Mehra ने जो कहा, वो करके दिखाया। उन्होंने बेहद जिम्मेदारी और प्रोफेशनल तरीके से पूरे एल्बम को तैयार करके हमें सौंपा है।”
यह एल्बम Punjabi Music Industry में उभरते टैलेंट को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। एल्बम का पहला गाना “Guzara”, जिसे Bikhar Chauhan ने लिखा और गाया है, Tunka Records के म्यूज़िक लेबल के तहत रिलीज़ किया जाएगा।
एल्बम “Jaate Jaate” में कुल 8 गाने शामिल हैं, जिनमें कई नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया गया है। इनमें Mani Kala Sanghain, Suraj Thaper, Jatin Rajput, Pargat Jahloor, Bikhar Chauhan, Yakoob Bhatti, Gill Jaspal और Gagan Goswami जैसे नाम शामिल हैं। एल्बम का टाइटल ट्रैक Gagan Goswami द्वारा गाया गया है।
इस प्रोजेक्ट की Film Making और Post Production का कार्य Chandeliyaas Production द्वारा किया जा रहा है, जिसमें Kumar Brijesh के साथ कई वीडियो डायरेक्टर्स जुड़े हुए हैं।
पूरी टीम ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस एल्बम और इसके गानों को अपना प्यार और समर्थन दें, ताकि नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
रिलीज डेट: 7 मई 2026
गाना: Guzara
एल्बम: Jaate Jaate
म्यूज़िक लेबल: Tunka Records

Screenshot
RELATED ARTICLES

Most Popular