Tuesday, September 15, 2026
HomeEducationपश्चिम बंगाल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ ‘छाया शिल्प-संस्कृति उत्सव...

पश्चिम बंगाल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ ‘छाया शिल्प-संस्कृति उत्सव एवं छाया योग सम्मेलन -2026

कृष्णनगर, पश्चिम बंगाल | 12 सितम्बर 2026:
Chandigarh Chhaya School Of Art द्वारा आयोजित ‘छाया शिल्प-संस्कृति उत्सव एवं छाया योग सम्मेलन -2026’ का आयोजन कृष्णनगर, पश्चिम बंगाल में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल के विशिष्ट योग शिक्षकों, योग साधकों एवं योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित योगविदों को सम्मानित करना था। इसी उद्देश्य के तहत कार्यक्रम में ‘छाया योग ज्योति सम्मान 2026’ की घोषणा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें योग के प्रति समर्पण और योगदान के लिए योग्य एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों, योग विशेषज्ञों, कलाकारों, सांस्कृतिक व्यक्तित्वों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में योग के साथ-साथ कला, संस्कृति, संगीत, प्रतिभा एवं भारतीय परंपराओं की सुंदर प्रस्तुतियाँ भी देखने को मिलीं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

Chandigarh Chhaya School Of Art का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली एवं समर्पित व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान देना है, जो योग, कला एवं भारतीय संस्कृति को समाज में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

यह आयोजन योग, कला, संस्कृति और सम्मान को एक मंच पर लाने की दिशा में एक सुंदर और प्रेरणादायक पहल के रूप में यादगार बन गया।

पश्चिम बंगाल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ ‘छाया  शिल्प-संस्कृति उत्सव एवं छाया योग सम्मेलन -2026

 

RELATED ARTICLES

Most Popular